फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा बच्चे को नोच रहे थे कुत्ते, फिर थम गई आवाज

Mon, 01 Jun 2015 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वह बिलखता रहा। लोगों ने सुना भी। देर रात थी। कोई समझ नहीं पाया। कुत्ते नोंचकर उसे खाते रहे। जब तक लोग जागे, वह मर चुका था। कुत्ते उसका एक पैर खा गए।
विज्ञापन


सुबह लोगों ने कुत्ते को नवजात बच्चे के शव को नोंचते देखा तो सन्न रह गए। पुलिस को सूचना दी। दिल दहला देने वाली यह घटना है लखनऊ के बांसकोठी इलाके की।

बांसकोठी इलाके में जामा मस्जिद के पीछे झाड़ियां हैं। रास्ता सुनसान रहता है। आस-पास घर तो हैं लेकिन अंधेरा हो जाने पर ग्रामीण आमतौर पर उस रास्ते का इस्तेमाल नहीं करते।

Trending Videos
विज्ञापन

कुत्तों के मुंह में खून देख हुआ शक

लोगों का कहना है कि उन्होंने शनिवार देर रात बच्चे के रोने की आवाज तो सुनी, पर गफलत में रह गए कि किसी के घर में रो रहा होगा। यह समझ ही नहीं पाए कि बच्चा मुसीबत में है। कुछ देर बाद आवाज बंद हो गई।

सुबह चहल-पहल शुरू हुई तो लोगों ने झाड़ियों में कुत्तों को देखा। उनके मुंह में खून लगा था। शक हुआ तो करीब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसओ निगोहां ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि बच्चे के सभी अंग पूरी तरह से विकसित थे। उसकी नाल भी नहीं काटी गई थी। यानी जन्म लेने के तुरंत बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें