फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों का आतंक: अलग-अलग स्थानों पर 30 लोगों को दौड़ाकर काटा, बीते तीन दिन में 206 लोगों को बनाया निशाना

Wed, 11 Feb 2026 06:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में बीते तीन दिन में 206 लोगों ने जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया। बुधवार को 30 लोगों ने कुत्तों को काटा।
विज्ञापन
एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए लगी लोगों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर 30 लोगों को कुत्तों ने दौड़ाकर काट लिया। सोमवार से बुधवार तक कुत्तों के हमले में घायल 206 लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर रेबीज इंजेक्शन लगवाने के साथ इलाज कराया।

विज्ञापन


बुधवार को गौरीगंज निवासी दीपा, मालीपुर की मनीषा, राघीपुर के आदित्य प्रताप सिंह, बंजारागढ़ के आशीष, सुजानपुर की सलोनी, पूरबगांव बासूपुर के आशुतोष, गुआवां की प्रज्ञा, नरैनी अमेठी के राज, अन्नीबैजल के मोहम्मद तस्लीम, अमिया की रामकली, गौरीगंज की सनाया, विशुनदापुर के दिव्यांशू, वनबासीपुर के शिवम, राघीपुर के सत्यम, पूरे रोशनी के सौरभ, लुगरी के दीपांशू कुत्ते के हमले में घायल हो गए।

ये भी पढ़ें - बेसिक शिक्षा के लिए खुला पिटारा, हर जिले में होगा मॉडल स्कूल; जानें शिक्षा विभाग को क्या-क्या मिला
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चुनावों से पहले किसानों को खुश करने की कोशिश, आवारा पशुओं को लेकर भी गंभीर दिखी सरकार; जानिए योजनाएं
विज्ञापन


वहीं, बाबूपुर के सागर, गौरीगंज के सूरज अग्रहरि, लुगरी की सुशीला, जेठौना के विक्रांत, परशुपुर के कृष्णा, बबुरीटोला के गंगा वर्मा, दरपीपुर की आरोही, गौरीपुर के लक्ष्मन सिंह, जितेंद्र, दयालापुर के रामदरश, राहेशी बुजुर्ग के पीर मोहम्मद, पूरे फैजल के राशिद, कटरा लालगंज के शिवा, कुडवारामपुर के वेदांश को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया।

वहीं मंगलवार को 70 और सोमवार को 106 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया था। सभी घायलों ने जिला अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के साथ ही उपचार कराया। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में पर्याप्त एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध है। अस्पताल में निशुल्क एंटी रेबीज टीका लगाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें