: मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी की लखनऊ से स्थानांतरण की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। राजधानी में साहब के खास और उपभोक्ताओं के बीच उनसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले बाबुओं के साम्राज्य को तोड़ते हुए हटा दिया गया है। ऐसे बाबुओं
की कारस्तानी के कारण बिजली की नई व्यवस्था वर्टिकल परवान नहीं चढ़ पा रही थी।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने प्रशासनिक आवश्यकता का हवाला देकर बाबुओं को लखनऊ से हटाकर बरेली, गोंडा, रायबरेली,
सीतापुर आदि जनपदों को स्थानांतरित किया गया है। इनमें अमौसी जोन से कलेक्शन इकाई से अंजनी कुमार श्रीवास्तव, कैलाश चंद, रोहित यादव, कमलेश
कुमार को बरेली और रोहित यादव को सीतापुर जनपद ट्रांसफर किया गया। इसी प्रकार जानकीपुरम जोन बिलिंग से संजीव कुमार, लखनऊ मध्य कलेक्शन से
धीरेंद्र कुमार वर्मा व 11 केवी इकाई से हेमंत कुमार धीामन को बरेली, मीटर से अरुणेश कुमार सिंह, वाणिज्य से सौरभ मिश्रा, बिलिंग से प्रमोद कुमार गौतम को गोंडा स्थानांतरित किया गया है।
एमडी ने जिन बाबुओं को राजधानी से हटाया उनमें से सात-आठ की कार्यप्रणाली के कारण उपभोक्ताओं व नए कनेक्शन के आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मीडिया की सुर्खियों में आए दिन इनके कारनामे छाए रहते थे।