फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सड़क किनारे नवजात की लाश नोच रहा था कुत्ता, लोगों ने देखा तो कांप गई रूह; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Tue, 03 Dec 2024 09:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में कुत्ता सड़क किनारे नवजात की लाश नोच रहा था। लोगों ने देखा तो उनकी रूह कांप गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सोमवार को लोगों ने एक नवजात के शव को कुत्ते को नोचते देखा। घटना से वहां हड़कप मच गया। लोगों ने कुत्ते से शव छुड़ाकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है।

विज्ञापन


पारा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कुल्हरकट्टा रोड जयपुरिया स्कूल के सामने सड़क किनारे एक कुत्ता नवजात को मुंह में दबाकर झाड़ियों की ओर जा रहा था। यह देख लोगों ने नवजात को छुड़ाया और डायल 112 पर सूचना दी। 

पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। कालोनी निवासियों ने बताया कि नजदीक ही कई नर्सिंग होम हैं। आशंका है कि यहां किसी का समय से पहले प्रसव कराया गया होगा। फिर नवजात को सड़क किनारे फेंक दिया होगा। वहां कुत्ते इसे लेकर इधर-उधर दौड़ने लगे। 

फेंकने वाले का पता नहीं चला

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक नवजात की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। अब तक इसे फेंकने वाले का पता नहीं चला है। नवजात शिशु दो से तीन का बताया जा रहा है। वही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें