फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नवजात का शव मुंह में दबाए दिखा कुत्ता, राहगीरों ने छुड़ाया

Thu, 02 Oct 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। बीकेटी क्षेत्र में सीतापुर हाईवे किनारे बुधवार को कुत्ता नवजात बच्ची का शव मुंह में दबाए भाग रहा था। उसके पीछे कुछ बाइक सवार थे, जो कुत्ते के मुंह से नवजात का शव छुड़ाना चाह रहे थे। कुत्ता आगे जाकर भैंसामऊ क्रॉसिंग की तरफ मुड़ गया। क्रॉसिंग पार करते ही फल बेच रहे ठेले वालों ने कुत्ते को घेर लिया। गिट्टी प्लांट के पास जब कुत्ता राहगीरों से घिर गया तो नवजात का शव छोड़कर भाग गया। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बीकेटी संजय सिंह ने बताया कि शव नवजात बच्ची का है। बच्ची का जन्म 24 घंटे पहले हुआ है। राहगीरों ने बताया कि यह कुत्ता झाड़ियों से नवजात के शव को मुंह में दबाकर निकला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें