कार्यक्रम में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह।
लखनऊ। वरिष्ठ नागरिक क्लब की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वृद्धजनों को भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर अपोलो हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. मयंक सिंह ने बुजुर्गों को ब्लडप्रेशर, शुगर के लक्षण, उससे बचाव व उपचार से होने वाले लाभ, खानपान आदि की जानकारी दी। संस्था के संस्थापक सीए अतुल दुबे ने अबतक की गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे चुके दस बुजुर्गों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय कई अन्य गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि वरिष्ठजन हमारे समाज की आधारशिला हैं। वे वह मजबूत नींव हैं, जिस पर नई पीढि़यां अपने सपनों की इमारत खड़ी करती है।
वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान
लखनऊ। जगदंबा योग फेडरेशन सोसाइटी व जल योग साधिका रोमा हेमवानी ने अलीगंज के मिर्जा बाग, डंडहिया बाजार व पुरनिया झुग्गी क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सोसाइटी की अध्यक्ष रोमा हेमवानी ने कहा कि उनकी प्रेरणा कुमकुम राय चौधरी हैं, जिन्होंने समाज के सबसे वंचित और उपेक्षित वरिष्ठ नागरिकों को न केवल संरक्षण दिया, बल्कि उन्हें सम्मान देकर एक नई मिसाल स्थापित की है।
कार्यक्रम में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह।
कार्यक्रम में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह।
कार्यक्रम में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह।
कार्यक्रम में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह।