फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के दस्तावेजों की होगी जांच, निर्देश जारी

Tue, 14 Jul 2020 03:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में सभी राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने सभी जिलाधिकारियों को शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में समिति बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस, जीआईसी के प्रधानाचार्य और प्रतिष्ठित सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य समिति के सदस्य होंगे। मंडलीय उप शिक्षा निदेशक समितियों के नोडल अधिकारी होंगे। जांच समिति कार्यरत सभी शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों, प्रमाण पत्रों को अपने कार्यालय में जमा कर जांच पूरी होने तक सुरक्षित रखेगी।

समिति बोर्डवार और विश्वविद्यालयवार सभी शिक्षकों की शैक्षिक सूची संबंधित बोर्ड या विवि को भेजकर एक सप्ताह में उसका सत्यापन कराएगी। जिन शिक्षकों के दस्तावेज फर्जी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ समिति एफआईआर दर्ज कराएगी। फर्जी शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने के लिए सक्षम अधिकारी को संस्तुति की जाएगी। अपर मुख्य सचिव ने जांच की कार्यवाही पूरी कर 31 जुलाई तक शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन


मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड होगा डाटा
शिक्षकों का डाटा 15 जुलाई तक मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। विभाग के वित्त नियंत्रक पैन कार्ड व कोषागार से होने वाले भुगतान का विवरण भी चेक करेंगे। इससे किसी शिक्षक को हो रहे दोहरे भुगतान का खुलासा हो सकेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें