फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बूथों पर सुनीं मन की बात, पौधा भी रोपा

विज्ञापन
मन की बात कार्यक्रम के दौरान भाजपाई।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में रविवार को बूथ स्तर पर पीएम के मन की बात सुनी गई। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण, नीरज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत भाजपा विधायक इस दौरान मौजूद रहे। धर्मपाल सिंह ने पूर्व विधानसभा के मंडल-2 के बूथ संख्या 235 पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि रविवार से प्रदेश में वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें