लखनऊ में जमातियों के बाद उनके संपर्क में आए पांच लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से परेशानी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इस बात का आकलन करने में लगी है कि जमातियों ने कितने लोगों को संक्रमित किया होगा।
क्योंकि कोरोना वायरस के फैलने की गति काफी तेज होती है। यह बात सामने आ रही है कि यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचने में कई बार देर से रिएक्ट करता है।
चिकित्सकों के अनुसार, यह चक्रवृद्धि की तरह बढ़ता है। अगर एक कमरे में 50 लोग संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो यह 1225 लोगों को प्रभावित करता है यानी 112 गुना तेजी से बढ़ता है।
एसजीपीजीआई के डॉ. अजय शुक्ला कहते हैं कि कोराना का वायरस एक व्यक्ति से कितने लोगों में फैला होगा इसे लेकर अलग-अलग धारणाएं हैं। फिर भी ज्यादातर चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि यह चक्रवृद्धि रूप में तेजी से बढ़ता है।