फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की आंख में घुसी खपरैल निकाल डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी, बच गई दाहिनी आंख

Sun, 16 Aug 2020 02:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इस तरह बच्चे के आंख में घुसी थी खपरैल। सर्जरी के बाद सामान्य हालत में बच्चा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केजीएमयू के डॉक्टरों ने आठ साल के बच्चे की बायीं आंख में घुसी खपरैल निकालकर दायीं आंख और ब्रेन बचाकर नई जिंदगी दी है। खपरैल दायीं आंख से एक मिलीमीटर दूर थी। जबकि बच्चे की बायीं आंख खराब हो गई।

विज्ञापन


जौनपुर निवासी आठ साल का बच्चा खेलते वक्त गिर गया था। इससे खपरैल का टुकड़ा उसकी बायीं आंख को भेजते हुए अंदर घुस गया। परिजन बच्चे को लेकर जिला मुख्यालय गए, जहां से केजीएमयू रेफर कर दिया गया।

ट्रॉमा सेंटर से उसे प्लास्टिक सर्जरी विभाग भेज दिया गया, जहां प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रोफेसर दिव्य नारायण मिश्रा के नेतृत्व में नेत्र रोग विभाग और न्यूरो सर्जरी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सर्जरी की। इसमें बच्चे की दायीं आंख और ब्रेन का फ्लोर बचाने में कामयाबी मिल गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानिए क्या था खतरा

प्रोफेसर दिव्य नारायण के अनुसार, सीटी स्कैन से पता चला कि खपरैल का टुकड़ा ऑप्टिकल नर्व के पास तक पहुंच गया था। बायीं आंख खराब हो गई थी, लेकिन दायीं आंख से एक मिलीमीटर दूर था। डर था कि निकालते वक्त जरा सी असावधानी दूसरी आंख को भी खराब कर सकती है।

दूसरा खतरा यह था कि ब्रेन फ्लोर से जुड़ी नसें भी डैमेज हो सकती थीं। लेकिन हर स्तर पर सावधानी बरतते हुए खपरैल को निकालने में कामयाबी मिली। बच्चा अब पूरी तरह से ठीक है।

ये रही डॉक्टरों की टीम
प्लास्टिक सर्जरी विभाग से डॉ. डीएन उपाध्याय, डॉ. अभिजात, डॉ. संदेश, डॉ. आकांश, न्यूरो सर्जरी से डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव, डॉ. नवनीत, ऑप्थमॉलजी से डॉ. अपजित कौर, डॉ. शैलजा, एनेस्थीसिया से डॉ. सतीश वर्मा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें