फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समान वेतन की मांग पर अड़े डॉक्टर, चार की बिगड़ी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग के समर्थन में चार दिन से ईको गार्डन में भूख हड़ताल कर रहे अनुबंध पर नियुक्त एमबीबीएस डॉक्टरों की हालत बिगड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को चार डॉक्टरों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई लेकिन साथी डॉक्टर उन्हें वापस धरनास्थल ले आए। अन्य तीन डॉक्टरों की भी हालत खराब बताई जा रही है। कमजोरी बढ़ने और वजन घटने के बावजूद आंदोलनकारी हड़ताल जारी रखने पर अड़े हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक, सीएचसी और पीएचसी में तैनात डॉक्टरों को 55 हजार रुपये मासिक वेतन मिलता है, जबकि मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत डॉक्टरों को करीब 1.10 लाख रुपये मिलते हैं। वेतन का अंतर खत्म करने की मांग के समर्थन में करीब 50-60 डॉक्टर आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें