गोमतीनगर स्थित उर्दू अकादमी में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार।
लखनऊ। कथक की लयबद्ध चाल, भाव-भंगिमाएं और कृष्ण भक्ति की छटा। मधुबन में राधिका की धुन पर नृत्यांगना गार्गी द्विवेदी ने कथक की भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। बृहस्पतिवार को गोमतीनगर स्थित उर्दू अकादमी में आयोजित संस्कृति एवं लोक कला उत्सव में उनकी प्रस्तुति शास्त्रीय नृत्य के आकर्षण का केंद्र रही।
उत्सव में भरतनाट्यम, अर्धशास्त्रीय नृत्य, युगल और समूह नृत्य की प्रस्तुतियां भी हुईं। कलाकारों ने संगीत और नृत्य के जरिये भारतीय संस्कृति की विविधता दिखाई। कठपुतली शो और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रस्तुति के माध्यम से सामाजिक संदेश भी दिया गया। गिनीज वर्ल्ड एजुकेशनल कल्चरल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। गार्गी ने कथक के बाद सैया मिले गीत पर लोकनृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विकास पांडेय ने कृष्ण भजन पर कथक प्रस्तुत किया। वहीं सुनीता राय ने राजस्थानी लोकनृत्य से लोक संस्कृति के रंग बिखेरे।