कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या को लेकर शुक्रवार को भी लखनऊ के प्रमुख अस्पतालों में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को ज्ञापन सौंपा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर की दुष्कर्म व हत्या के मामले को लेकर केजीएमयू, लोहिया और बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने शुक्रवार को भी प्रदर्शन किया और मामले में न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
डॉक्टरों के प्रदर्शन के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। केजीएमयू में मरीजों का पर्चा नहीं बन पाया। लोहिया में अस्पताल के प्रशासनिक भवन के बाहर जूनियर डॉक्टरों ने नारेबाजी की।