फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉक्टर के घर में चोरी के बाद लगा दी आग

Wed, 26 Nov 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डॉक्टर के घर में खुली पड़ी अलमारी व आग में जले गद्दे व अन्य सामान।
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना सेक्टर-एम में मंगलवार सुबह 10 बजे डॉ. शैलेंद्र सिंह के मकान से चोरों ने जेवर और नकदी चुरा ली। पीड़ित के रिश्तेदार का आरोप है कि चोरी के बाद आरोपी ने मकान में आग लगा दी। दमकल कर्मियों ने एक गाड़ी की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


डॉ. शैलेंद्र सिंह के रिश्तेदार ने बताया कि कुछ दिन पहले वह परिवार के साथ मेरठ गए थे। मकान की देखरेख के लिए सिक्योरिटी गार्ड को रखा गया था। मंगलवार सुबह उन्हें पड़ोसियों ने कॉल कर डाॅक्टर के मकान में चोरी होने की जानकारी दी। वह घर पहुंचे तो सिक्योरिटी गार्ड गायब था। दमकल कर्मी ओर पीआरवी पुलिस मौके पर मौजूद थी। मकान के भूतल से आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकल रही थीं। पोर्च में कमरों के ताले टूटे पड़े थे। एफएसओ धर्मपाल सिंह एक गाड़ी से अपनी टीम के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे।

सिक्योरिटी गार्ड पर घटना को अंजाम देने का आरोप

डाॅक्टर के रिश्तेदार ने बताया कि आधे घंटे बाद जब सिक्योरिटी गार्ड से संपर्क करने की कोशिश की गई तो बात नहीं हो सकी। उनका आरोप है कि घटना को अंजाम सिक्योरिटी गार्ड ने दिया है। चोरी के बारे में किसी को पता न चले इसलिए घर में आग लगा दी।
विज्ञापन


जला गृहस्थी का सामान

रिश्तेदार के मुताबिक आग लगने के कारण घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। घटना की जानकारी डाॅक्टर को दी है। उनके घर आने पर पता चल सकेगा कि कितने के जेवर और नकदी चोरी हुई है। इसके बाद थाने में तहरीर दी जाएगी। एफएसओ ने बताया कि रिश्तेदार ने चोरी की आशंका जताई है। इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि आग लगी है या लगाई गई है। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

डॉक्टर के घर में खुली पड़ी अलमारी व आग में जले गद्दे व अन्य सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें