फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होटल में बिगड़ी डॉक्टर की तबीयत, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के भरत नगर स्थित एक होटल में शुक्रवार दोपहर सीतापुर निवासी 28 वर्षीय डॉक्टर फुजैल अहमद की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे उनकी मौत हो गई। उनकी मंगेतर ने होटल कर्मचारियों को इस बारे में सूचना दी, जिसके बाद डॉक्टर को अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, इसलिए उनके हृदय और विसरा को सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

फुजैल के चाचा हिलाल अख्तर के अनुसार, फुजैल ने चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी और इन दिनों वह मदेयगंज के खदरा में किराये के मकान में रहकर आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहे थे। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने उन्हें फुजैल की मौत की सूचना दी। वहीं, इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि फुजैल का जल्द ही निकाह होने वाला था और उनकी मंगेतर भी डॉक्टर बनने के लिए पढ़ाई कर रही हैं। फुजैल अपनी मंगेतर के साथ ही शुक्रवार दोपहर भरत नगर के होटल में गए थे।
पुलिस के अनुसार, होटल में फुजैल ने स्टेरॉयड लिया था, जिसकी ओवरडोज से उनकी तबीयत बिगड़ गई। यह देखकर उनकी मंगेतर ने होटल कर्मचारियों को जानकारी दी। जब फुजैल की हालत ज्यादा खराब हुई तो होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। फुजैल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके मोबाइल से घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन


चाचा ने मंगेतर से पूछताछ की मांग की

फुजैल के चाचा ने पुलिस से उनकी मंगेतर से पूछताछ करने की मांग की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस को फुजैल के कमरे से भारी मात्रा में स्टेरॉयड मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। घरवालों की तहरीर मिलने पर युवती से पूछताछ और आगे की जांच की जाएगी। फुजैल अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में मां महजबी हैं। उनके पिता अनीस अहमद भी डॉक्टर थे, जिनका 2018 में निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें