फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने जीवित महिला को कहा मृत, अंतिम संस्कार के दौरान सांसें चलती मिलीं, लेकिन फिर हो गई देर

Tue, 23 Jan 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में इलाज के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही का सिलसिला नहीं थम रहा है। ताजा मामला लखनऊ के झलकारी बाई अस्पताल का है। यहां बच्ची को जन्म देने वाली महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन, अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान उसकी सांसें चलती मिलीं। परिवारीजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां प्रसूता ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


नगराम के पतौना गांव का मजदूर राम प्रकाश रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी राजरानी को झलकारी बाई अस्पताल लाया। देर रात उसने ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया। सोमवार तड़के चार बजे राजरानी को दिल का दौरा पड़ा।

डॉक्टरों के मुताबिक ऑक्सीजन लगाकर उसकी जान बचाने की कोशिश की गई पर महिला ने दम तोड़ दिया। इस पर परिवारीजन उसे लेकर घर आ गए। सोमवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान घर की महिलाओं ने देखा कि राजरानी की सांसें चल रही हैं।
विज्ञापन


इस पर परिवारीजन उसे मोहनलालगंज स्थित निजी अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। वहां राजरानी ने दम तोड़ दिया। परिवारीजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत करने की बात कही है।

विज्ञापन

सीएमएस ने बेबुनियाद बताया आरोप

- फोटो : demo
झलकारीबाई अस्पताल की सीएमएस सरोज श्रीवास्तव ने कहा कि ऑपरेशन के बाद महिला को दिल का दौरा पड़ा था। इससे उसकी मौत हुई थी। बाद में महिला की सांस चलने की बात बेबुनियाद है। वहीं, सीएमओ, डॉ. जीएस बाजपेई अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है, ऐसा संभव नहीं हो सकता। फिर भी अगर हुआ है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें