यूपी के कानपुर शहर के सिविल लाइंस में आईजी आवास के पास शनिवार रात डॉक्टर की तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ओमर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय मंत्री दिनेश चंद्र गुप्ता को जोरदार टक्कर मारकर मौत की नींद सुला दिया।
हादसे के बाद डॉक्टर कार लेकर भागे लेकिन राहगीरों ने पीछा करके पकड़ लिया और पीटा। कार में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार कार नरौना चौराहा स्थित नार्थ स्टार हॉस्पिटल के आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर अभिषेक त्रिवेदी की बताई गई है। हादसे के समय डॉ. अभिषेक कार चला रहे थे।
जनरलगंज के राधा कृष्ण अपार्टमेंट निवासी गल्ला कारोबारी शनिवार रात परमट मंदिर के दर्शन करके बाइक से घर लौट रहे थे। आईजी आवास के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।