फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लोहिया संस्थान के डॉक्टरों, स्टाफ पर 25 लाख रुपये जुर्माना, उपभोक्ता आयोग की सख्ती; जानें क्या है मामला

Fri, 03 Jan 2025 01:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी और सदस्य प्रतिभा सिंह की खंडपीठ ने विकासनगर के जितेंद्र बहादुर सिंह की याचिका पर बृहस्पतिवार को यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग ने लोहिया संस्थान के डॉक्टरों और स्टाफ को दोषी करार देते हुए 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। विधिक व्यय के भी दस हजार रुपये भी देने का आदेश है। 30 दिन में रकम न देने पर नौ प्रतिशत ब्याज के साथ जुर्माना लगाने का आदेश है।

विज्ञापन


जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी और सदस्य प्रतिभा सिंह की खंडपीठ ने विकासनगर के जितेंद्र बहादुर सिंह की याचिका पर बृहस्पतिवार को यह फैसला सुनाया। याचिका में कहा गया कि जितेंद्र ने सांस लेने में दिक्कत और सीने में दर्द की शिकायत पर बेटी को 30 जनवरी 2020 को राम मनोहर लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने न ही उसकी सही तरीके से जांच की और न ही सही इलाज दिया। यह लापरवाही तब बरती गई जब उनकी बेटी में टीबी के भी लक्षण दिख रहे थे, लेकिन इसकी भी जांच नहीं की गई।

याचिका में राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के तत्कालीन निदेशक डॉ. एके सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विक्रम सिंह, जूनियर डॉक्टर सुजीत कुमार शाही, नर्स शिप्रा समेत 11 लोगों को आरोपी बनाया गया। प्रकरण की जांच में आरोप सही पाए जाने पर इनके खिलाफ जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें