फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पर्यटन व धर्मस्थली की पेयजल व्यवस्था बदहाल

Fri, 03 Jan 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सीताद्वार ​स्थित लवकुश पार्क में देखरेख के अभाव में छाई वीरानी।
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। टंडवा महंथ ग्राम स्थित सीताद्वार की पहचान पर्यटन व धर्मस्थली के तौर पर है। इन दिनों सीताद्वार स्थित लवकुश पार्क में लगे हैंडपंप खराब होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मान्यता है कि परित्याग के बाद माता जानकी ने यहीं सीताद्वार झील किनारे स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में शरण ली थी। जहां लवकुश का जन्म हुआ। लवकुश ने यहीं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा रोका था। इसे पहचान दिलाने के लिए उद्यान विभाग ने माता जानकी व महर्षि वाल्मीकि मंदिर के पीछे लवकुश पार्क की स्थापना कराई थी। जहां देखरेख के अभाव में झूले आदि खराब हो रहे हैं। वहीं परिसर में लगे हैंडपंप भी खराब हो चुके हैं। जिसके लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। एसडीएम ओमप्रकाश ने बताया कि जल्द खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें