फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लूट का साजिशकर्ता डॉक्टर भागा, चार संदिग्ध हिरासत में

Sun, 14 Jun 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। बख्शी का तालाब में बृहस्पतिवार शाम को सीतापुर हाईवे पर हुई लूट की साजिश रचने वाला डालीगंज निवासी डॉक्टर भाग गया है। इसी मामले में पुलिस ने चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बख्शी का तालाब के रुदही निवासी एनजीओ संचालिका संगीता बृहस्पतिवार को गोशाला में दान देने के लिए डॉक्टर से पांच लाख रुपये लेकर घर जा रही थीं। सीतापुर हाईवे पर उनसे लूट हो गई थी। पुलिस ने संगीता की तहरीर पर सतवंत और अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले के खुलासे के लिए पुलिस की सर्विलांस सेल और दो अन्य टीमें गठित की गई हैं। एक टीम ने घटना की रात ही सतंवत को हिरासत में ले लिया था। जबकि चार अन्य संदिग्धों को शनिवार को पकड़ गया। पुलिस की दूसरी टीम मुख्य साजिशकर्ता डॉक्टर को हिरासत में लेने पहुंची थी। पर वह भाग निकला। पुलिस को संदिग्धों ने आरोपी के कुछ संभावित ठिकानों के बारे में भी बताया है। पुलिस वहीं दबशि दे रही है। संगीता की भूमिका की भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें