फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: निजी अस्पताल की डॉक्टर ने महिला के पेट में छोड़ी कैंची, दर्द बढ़ा तो कराया एक्स-रे; रिपोर्ट देख उड़े होश

Fri, 28 Mar 2025 03:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में निजी अस्पताल की डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में कैंची छोड़ दी। दर्द बढ़ा तो पीड़िता ने एक्स-रे कराया। रिपोर्ट देखकर डॉक्टरों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
पेट की एक्सरे रिपोर्ट में दिखती कैंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में युवक ने निजी अस्पताल की डॉक्टर पर ऑपरेशन के दौरान उनकी पत्नी के पेट में कैंची छोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ गाजीपुर थाने में तहरीर दी है। केस दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मामला इंदिरानगर सेक्टर-सी का है। यहां के रहने वाले अरविंद कुमार पांडेय सहकारी समितियां व पंचायत लेखा परीक्षा के उप निदेशक हैं। उन्होंने बताया कि 2008 में उनकी पत्नी संध्या गर्भवती थीं। पत्नी को इंदिरानगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था। 

यह भी पढ़ेंः- विकसित भारत युवा संसद महोत्सव: 240 युवा विधान भवन में देंगे भाषण, अध्यक्ष बोले-सीएम योगी मैनेजमेंट के शिल्पकार

ऑपरेशन कर पेट से कैंची निकाली गई

अरविंद ने बताया कि ऑपरेशन के कुछ दिन के बाद ही पत्नी को समस्याएं होने लगीं। बीती 23 मार्च को पत्नी का एक्स-रे कराया। पेट में कैंची होने की बात पता चली। केजीएमयू में डॉक्टरों ने बुधवार को संध्या का ऑपरेशन कर पेट से कैंची निकाल दी। अब उनकी हालत सही है। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें