फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ आई कनाडा की डॉक्टर में मिले कोरोना के लक्षण, चिकित्सकों की गहन निगरानी में रखा गया

Thu, 12 Mar 2020 07:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कनाडा से लखनऊ आईं महिला डॉक्टर में कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण मिले हैं। उन्हें केजीएमयू में गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। वहीं डॉक्टर के नौ रिश्तेदारों को भी निगरानी में ले लिया गया है।  इलाज में लगे चिकित्साकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


कनाडा के टोरंटो शहर में रहने वाली महिला डॉक्टर रविवार को राजधानी पहुंचीं। मंगलवार को उन्हें बुखार आया। बुधवार को वह केजीएमयू पहुंचीं। सूत्रों का दावा है कि देर रात उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

हालांकि सीएमओ ने इस संबंध में जानकारी होने से इनकार किया। केजीएमयू प्रशासन भी इस मामले में अभी चुप्पी साधे है।  स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ विकासंदू अग्रवाल ने बताया कि मरीज से संबंधित पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


इलाज कर रहे मेडिसिन विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डी. हिमांशु ने बताया कि पति की जांच कराई गई, लेकिन उनमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। फिलहाल मरीज व उनके पति को अलग-अलग भर्ती किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें