फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू के डॉक्टरों ने मरीज को पीटा

Fri, 13 Mar 2015 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केजीएमयू के प्राइवेट वार्ड में भर्ती राजू नाम के एक मरीज के साथ मारपीट करते जूनियर डॉक्टरों की वीडियो क्लिप बृहस्पतिवार रात को वायरल हो गई। इस क्लिप के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद देर रात कुलपति ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जेआर वन डॉ. तौहीद को नोटिस जारी करते हुए शुक्रवार शाम तक जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन


साथ ही जूनियर डॉक्टर के तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्राइवेट वार्ड चार के बेड नंबर एक पर भर्ती राजू नाम के मरीज के साथ कोई परिवारीजन नहीं था। वायरल हुए क्लिप में अर्द्धमुर्छित अवस्था के इस मरीज की दो जूनियर डॉक्टर पिटाई करते दिख रहे हैं।

साथ ही ‘नहीं बताएगा..बजाओ-बजाओ’ की आवाज आ रही है। वार्ड में किसी और मरीज के परिवारीजन ने इस मारपीट को अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर किया और सोशल मीडिया साइट पर डाल दिया। इसके बाद इसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रेजीडेंट डॉक्टरों की मारपीट के इस वीडियो को देखने के बाद केजीएमयू कुलपति ने पहले सामान्य घटना के तौर पर लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चित होने के बाद देर रात दोषी मेडिसिन विभाग के जेआर वन डॉ. तौहीद अहमद के खिलाफ पहले नोटिस जारी किया गया।

इसके बाद कुलपति ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही 48 घंटे के अंदर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जबकि पर्दे के पीछे मारपीट कर रहे दूसरे जूनियर डॉक्टर के बारे में डॉ. तौहीद अहमद से जानकारी मांगी गई है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें