फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs Ndl match: श्रीलंका के सामने करो या मरो की चुनौती, दूसरा उलटफेर करने उतरेगी नीदरलैंड की टीम

Sat, 21 Oct 2023 07:29 AM IST
रोहित मिश्र अनुराग बाजपेई, अमर उजाला लखनऊ

सार

विश्वकप में लगातार तीन मुकाबलों में हार के बाद श्रीलंकाई बोर्ड ने टीम में रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में अनुभवी एंजलो मैथ्यूज और तेज गेंदबाज डी चीमारा को शामिल किया है।
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट टीम - फोटो : ICC/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वकप में हार की हैट्रिक का सामना करने वाली श्रीलंकाई टीम नीदरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करके वापसी करने उतरेगी। वहीं दूसरी ओर नीदरलैंड के सामने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किए दमदार प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती होगी। शहर के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में दिन के इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अभ्यास करके अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

विज्ञापन


कागजों में श्रीलंका का दावा मजबूत
आंकड़ो की माने तो श्रीलंका का दावा कहीं ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है, क्योंकि नीदरलैंड के खिलाफ अभी तक हुए सभी पांच मुकाबलों में श्रीलंका के खाते में जीत आई है। नियमित कप्तान शनाका की अनुपस्थिति में कार्यवाहक कप्तान कुसल मेंडिस पर जीत का दबाव निश्चित तौर पर ज्यादा होगा। इस मैच यदि उसे जीत नहीं नसीब हुई तो टीम का विश्वकप से बाहर होना तय है और आगे के मुकाबले श्रीलंका के लिए महज औपचारिकता होंगे। इसके अलावा श्रीलंका को लखनऊ में भी अपनी पहली जीत की तलाश है। टीम यहां खेले गए चार मुकाबलों (एक टेस्ट, दो वनडे और एक टी-20) में हार का सामना करना पड़ा था।

एक और उलटफेर की फिराक में नीदरलैंड
विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बीती 17 अक्तूबर को 38 रन से धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली नीदरलैंड की टीम में लगातार दूसरे उलटफेर की तलाश में उतरेगी। टीम के पास बास डी लीडे जैसा युवा तेज गेंदबाज है जो अभी तक तीन मैचों में सात विकेट अपने नाम कर चुका है। साथ ही टीम के विकेटकीपर कप्तान स्टॉक एडवर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 78 रन की पारी खेलकर जीत में अहम योगदान दिया। टूर्नामेंट में उनके खोने के लिए कुछ नहीं है।
विज्ञापन


मैथ्यूज और चमीरा रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर श्रीलंका से जुड़े
विश्वकप में लगातार तीन मुकाबलों में हार के बाद श्रीलंकाई बोर्ड ने टीम में रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में अनुभवी एंजलो मैथ्यूज और तेज गेंदबाज डी चीमारा को शामिल किया है। दोनों ही खिलाड़ी शुक्रवार को टीम से जुड़ गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंका टीम में चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या के कारण बोर्ड ने मैथ्यूज और चमीरा को जोड़ा है ताकि आपात स्थिति आने पर इन खिलाड़ियों का उपयोग विश्वकप के मुकाबले में किया जा सके।

निगाह रिकॉर्ड पर
-दोनों टीमें विश्व कप में पहली दफा आमने-सामने होंगी
- दोनों टीमें के बीच 05 वन डे हुए हैं। सभी में श्रीलंका ने जीत दर्ज की है
- मैच पूर्वाह्न 10.30 बजे शुरू होगा

टीमें
श्रीलंका- कुसल मेंडिस (कप्तान), चरिथ असलंका, करुणारत्ने, पाथुम निसंका, सदीरा समरविक्रमा, चमीका करुणारत्ने, धनंजय डि सिल्वा, वेलालागे, दशुन हमेंथा, कुसल परेरा, मधुशनाका, कसुन राजिथा, एल कुमारा, महीश तीक्ष्णा, पथिराना।
विज्ञापन

नीदरलैंड- एडवर्ड (कप्तान), मैक्स, बास डी लीडे, विक्रम, तेजा, मीकेरेन, कॉलिन, रोलोफ, बीक, आर्यन, बारेसी, साकिब, शारिज अहमद और साइब्रांड एंजलब्रेक्स।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें