संजय गांधी पुरम, लखनऊ
लखनऊ-फैजाबाद रोड पर लेखराज खजाना के अपोजिट खुले में ही कूड़ा फेंका जाता है।
रविन्द्रपल्ली मोहल्ले के प्रवेश द्वार के ठीक बगल में कूड़े का ढेर होने से अक्सर देर शाम पैदल आने वालों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। असल में शाम में गाड़ियों की चहल-पहल बढ़ जाती है।
पैदल चलने वाले लोगों के पास बीच सड़क में रुकने या फिर कूड़े में चलने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचता है। इससे वहां एक्सीडेंट होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
नगर निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए। या तो कूड़े का निस्तारण रोजाना हो ताकि वहां ढेर न लगे या फिर वहां एक कूड़ाघर बनवाया जाए। ऐसे खुले में कूड़ा फेंकना ठीक नहीं है।