फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम अंक पाने पर बच्चों को कोसें नहीं, प्रेरित करें : शुभम जैन

Tue, 28 Apr 2026 07:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमतनगर। भानुप्रताप वर्मा इंटर कालेज पलिया रिसाली में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले बच्चों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईपीएस शुभम जैन ने कहा कि कभी भी बच्चों को कम अंक पाने पर कोसना नहीं चाहिए बल्कि आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शुभम जैन ने मोबाइल के दुरुपयोग और साइबर अपराधों के प्रति भी आगाह किया। हाईस्कूल में प्रियांशी वर्मा 93 फीसदी, अंचिता वर्मा 91.8, और शालिनी गुप्ता 89.8 फीसदी सहित 10 छात्रों को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट में श्रद्धा तिवारी 81 प्रतिशत, शिवानी वर्मा 80 और अंशिका वर्मा 80 फीसदी प्राप्त कर विद्यालय में स्थान बनाया। स्कूल में टॉप 10 छात्रों को प्रमाण-पत्र, प्रशस्त-पत्र और मेडल दिए गए। विद्याल प्रबंधक गोकरन नाथ वर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की जबकि प्रधानाचार्य निर्मल वर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महंत उमाशंकर दास कबीरमठ, अजीत वर्मा, सालिक राम, प्रमोद कुमार वर्मा, अमरेन्द्र, मनोज कुमार, इन्द्र प्रताप, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें