फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोड़ों के दर्द को न करें अनदेखा : डॉ. धर्मेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जोड़ों के दर्द को लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह गठिया का लक्षण हो सकता है। समय पर पहचान और इलाज से बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। यह बात टूड़ियागंज स्थित राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के डॉ. धर्मेंद्र ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय गठिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित शिविर में मरीजों की बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच की गई। साथ ही गठिया और जोड़ों के रोगों के उपचार की जानकारी दी गई। शिविर में 123 मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया गया।
मुख्य अतिथि गठिया केंद्र के संस्थापक डॉ. संजीव रस्तोगी ने जोड़ों के रोगों पर वैज्ञानिक शोध बढ़ाने और आयुर्वेद की संभावनाओं पर काम करने की जरूरत बताई। शिविर का आयोजन प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सुधा सिंह के मार्गदर्शन और गठिया केंद्र की प्रभारी डॉ. मोनिका अस्थाना के नेतृत्व में हुआ। इसमें डॉ. अनंत कृष्ण सहित चिकित्सकों, एमडी विद्यार्थियों और अस्पताल कर्मचारियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें