डीजल मोटर यूनिट 'डीएमयू' की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को दो बजे डीएमयू के रेक 'खाली बोगियां' को रायबरेली के लिए रवाना किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि लखनऊ से प्रतापगढ़ के लिए चलने वाली इस ट्रेन को सोनिया गांधी हरी झंडी दिखा सकती हैं। अटकलें हैं कि वह आने वाले हफ्ते में यूपी के दौरे पर आ सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि डीएमयू का प्रस्ताव इसी साल रेल बजट में पास किया गया था और जुलाई में ही लगभग पूरी प्रकिया भी पूरी कर ली गई थी। लेकिन रेल मंत्रालय से किसी बड़े नेता के नहीं आने से मामला लटकता चला जा रहा था।
सूत्रों की मानें तो डीएमू के लिए प्रशिक्षित ड्राइवर्स भी दिल्ली से ट्रेनिंग लेकर लौट चुके हैं और अब पूरी संभावना है कि आने वाले हफ्ते में डीएमयू पटरी पर आ जाए।
डीएमयू एक आठ कोच से अटैच्ड ट्रेन है जिसके हर बोगी में ट्वायलेट की सुविधा होगी।