फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बैठक बनी मजाक... लोरेटो ने इलेक्ट्रीशियन को भेजा, भड़के डीएम बोले- बंद करवा दूंगा स्कूल

Mon, 03 Apr 2023 06:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में स्कूलों के बाहर यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए स्कूलों एक सप्ताह का समय दिया गया है। वहीं, एक नामी स्कूल ने बैठक का मजाक बनाने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
बैठक में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूलों के बाहर बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर रविवार को डीएम की ओर से बुलाई बैठक को नामी व रसूखदार स्कूलों ने मजाक बना दिया। इसमें जाम से निपटने की कार्ययोजना बताने के लिए स्कूलों की ओर से नोडल अधिकारियों को शामिल होना था, लेकिन लोरेटो कॉन्वेंट ने इनकी जगह इलेक्ट्रीशियन को भेज दिया। इस पर डीएम सूर्यपाल गंगवार भड़क उठे और कहा, स्कूल बंद करवा दूंगा। उन्होंने इलेक्ट्रीशियन से प्रिंसिपल से बात करवाने के लिए कहा तो उसके पास उनका नंबर भी नहीं था। जाम का हल निकालने के लिए सभी स्कूलों को एक सप्ताह का समय दिया गया है।

विज्ञापन


स्कूल के बाहर जाम शहर की सबसे बड़ी समस्या बन गया है। इससे निजात के लिए मंडलायुक्त के आदेश पर डीएम ने स्कूलों से कार्ययोजना मांगने के लिए रविवार को बैठक की। इसमें सेंट फ्रांसिस, जयपुरिया, लॉमार्टीनियर, कैथेड्रल, लोरेटो कॉन्वेंट, सीएमएस, एलपीएस, क्राइस्ट चर्च से प्रतिनिधि शामिल हुए। इन्हें एक सप्ताह में जाम की समस्या दूर करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षण राकेश कुमार पांडेय की ओर से नोटिस भेजा जाएगा। इसके अलावा स्कूलों से अभिभावकों को नोटिस भेजकर बाहर वाहन न खड़े करने के लिए कहा जाएगा।

ये भी देखें- ताजा तस्वीरों में देखें भव्य श्रीराम मंदिर की प्रगति, हो जाएंगे वशीभूत
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 96 लाख से ज्यादा नए मतदाता चुनेंगे शहरों की सरकार, नए मतदाताओं पर सभी राजनीतिक दलों की निगाह


चालान पर भी नहीं सुधरे तो होगी एफआईआर
डीएम ने निर्देश दिया कि स्कूलों के बाहर जाम लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसकी शुरुआत चस्पा चालान से होगी, फिर ऑनलाइन चालान कटेगा। तीन बार पकड़े जाने पर गाड़ी मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश एआरटीओ प्रवर्तन अमित राजन राय को दिए गए। जरूरत पड़ी तो रजिस्ट्रेशन व ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त कराया जाएगा। डीएम बोले कि स्कूल के बाहर कोई वाहन बिना चालक के नहीं दिखना चाहिए। ऐसा हुआ तो डीएल रद्द करने के साथ आरसी जब्त की जाएगी। यदि चालक बैठा है तो उसे भी धीमी रफ्तार में आगे निकलना होगा। मोबाइल से लोकेशन भेज छात्र को बैठाना होगा। ऐसा न करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


ला-प्लास से निकलेगा दूसरा रास्ता
केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास स्थित लॉमार्ट गर्ल्स कॉलेज को जाममुक्त करने के लिए लॉ-प्लास अपार्टमेंट की ओर से दूसरा रास्ता निकाला जाएगा। इसके लिए डीसीपी मध्य व यातायात को निर्देश दिए गए हैं। स्कूल के निरीक्षण में डीएम को सभी वाहन स्टेडियम की तरफ सड़क के दोनों तरफ खड़े मिले थे। ऐसे में स्कूल के पिछले हिस्से में स्थित अपार्टमेंट की ओर से रास्ता निकाला जाएगा। स्थानीय नागरिक भी इसके लिए तैयार हैं। स्कूल छूटने के समय यातायात व स्थानीय थाने के पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे।

सीधे चालान पर सीएमएस ने की आपत्ति
डीएम ने पहले आदेश दिया था कि स्कूल के बाहर वाहन खड़े करने वालों के सीधे चालान काटे जाएं। साथ ही एफआईआर दर्ज की जाए। सीएमएस की ओर से नोडल अफसर बनाकर भेजे गए रिटायर्ड डिप्टी एसपी ने इस पर आपत्ति जताई। कहा, कार्रवाई की शुरुआत चस्पा चालान से की जाए तो बेहतर रहेगा। इसकी जानकारी वाहन चालक व मालिक को मोबाइल व ई-मेल से दें। इस पर डीएम ने आदेश बदला। उधर, एलपीएस वृंदावन शाखा के नोडल अफसर ने अपने स्कूल के बाहर जाम न लगने की बात कही तो डीएम ने कहा, परिसर से बाहर भी लोग रहते हैं। स्कूल छूटने पर बाहर सड़क पर ही जाम लगता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें