फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2016 तक अलग रूप-रंग में दिखाई देगा लखनऊ

Mon, 28 Sep 2015 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबों के शहर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एंड्रॉयड और आईफोन एप मददगार होगा। हुसैनाबाद ट्रस्ट और जिला प्रशासन अब एक नया एप ‘माई लखनऊ, माई प्राइड’ दिसंबर में लॉन्च करेगा। इस एप पर शहर के घूमने लायक स्थान का ब्यौरा, फोटो, वीडियो और हेल्पडेस्क उपलब्ध होगा। सोशल मीडिया को भी इस एप से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही पुराने लखनऊ और स्मारकों के मेकओवर का काम मार्च 2016 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। डीएम राजशेखर ने यह डेडलाइन रविवार को विश्व टूरिज्म दिवस पर हुसैनाबाद ट्रस्ट की ऐतिहासिक इमारतों के भ्रमण के समय तय की।

इस भ्रमण में उनके साथ जिला प्रशासन, हुसैनाबाद एंड एलाइड ट्रस्ट (एचएटी) और आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) के अधिकारी भी शामिल रहे। डीएम ने स्मारकों पर सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए वहां आए पर्यटकों से भी बात की।
विज्ञापन


यह पूरी बातचीत स्मारकों पर आने वाली समस्याओं, स्मारकों की मौजूदा हालत और स्टाफ के व्यवहार पर रही। विजिटर्स से भी पूछा गया कि कौन सी सुविधाएं यहां स्मारकों पर होनी चाहिए।

डीएम ने कहा कि पुराने शहर में चल रहे कामों की निगरानी भी की जाएगी। बड़ा इमामबाड़ा पर मॉडर्न टॉयलेट, मॉडर्न टिकट काउंटर, सीसीटीवी कैमरा लगाने के काम भी फरवरी 2016 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

टूरिस्ट को म‌िलेंगी ये सुव‌िधाएं

स्मारकों पर पर्यटकों को सुविधाएं देने के लिए बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, पिक्चर गैलरी पर ठंडे पानी के कोल्ड फिल्टर वाटर प्लांट लगाए जाएंगे। वहीं पुराने लखनऊ में केजीएमयू से लेकर छोटा इमामबाड़ा, घंटाघर, पिक्चर गैलरी तक साइकिल ट्रैक बनेगा। हुसैनाबाद ट्रस्ट साइकिल ट्रैक बनने के बाद 100 फ्री साइकिल कियोस्क भी बनाएंगे।

यहां से पर्यटकों को फ्री में साइकिल मिलेगी। दो या तीन घंटे के लिए यह साइकिल अपनी फोटो आईडी जमा करने पर ली जा सकेगी। यह सुविधा बड़ा इमामबाड़ा पर शुरू की जानी तय हुई है। बिजली की खपत कम करने के साथ पर्यावरण सुरक्षा के लिए भी सभी स्मारकों से ट्यूबलाइट और सीएफएल हटाने का फैसला लिया गया है। अब यहां केवल एलईडी लाइट ही लगाई जाएंगी।

वहीं पूरी वायरिंग को भूमिगत करने के लिए भी कहा गया है। वहीं स्मारकों का आकर्षण बढ़ाने के लिए एक एचएटी मॉन्यूमेंट्स ऑडियो विजुअल थिएटर भी बनाया जाएगा। इसमें शॉर्ट फिल्म और क्लिप दिखाई जा सकेंगी। इसकी मदद से स्मारकों पर फोटो प्रदर्शनी और शो आयोजित किए जाएंगे। इन स्मारकों पर दिसंबर 2016 तक लाइट एंड साउंड शो शुरू करने की भी योजना है।

ताजमहल के बाद अब एचएटी ने भी अगले साल से विश्व टूरिज्म दिवस पर फ्री एंट्री की सुविधा पर्यटकों को देने की पहल की है। यह फैसला अगले साल से लागू होगा।

डीएम ने एचएटी के सभी स्मारक, जिनमें पिक्चर गैलरी भी शामिल है, को वाईफाई जोन बनाने के लिए कहा है। सभी स्मारकों पर वाईफाई सुविधा का यह काम देरी से चल रहा है। अब इसे दिसंबर तक पूरा कर लेने की डेडलाइन तय हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें