फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-सीएमओ सुबह-शाम नियमित रूप से करें बैठक : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sat, 29 Aug 2020 10:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी सवेरे कोविड अस्पताल और शाम को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में नियमित रूप से अवश्य बैठक करें। उन्होेंने एक दिन में कोविड-19 के 1.48 लाख से अधिक टेस्ट किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने टेस्टिंग क्षमता को हर रोज 1.50 लाख करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड प्रभावित लोगों को और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी डीएम व सीएमओ दिन में दो बार नियमित रूप से बैठक करें। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क के अनिवार्य उपयोग का पालन कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मेडिकल उपकरणों के सुचारु संचालन के लिए तकनीकी स्टाफ  को प्रशिक्षित किए जाने पर बल दिया। सीएम ने कहा कि हाई फ्लो नेजल कैन्युला (एचएफएनसी) मशीन को संचालित करने वालों को प्राथमिकता पर प्रशिक्षित किया जाए।

उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से नियमित संवाद स्थापित करते के भी निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि इस कार्य में सीएम हेल्पलाइन का भी उपयोग किया जाए। उन्होंने कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस तथा डोर-टू-डोर सर्वे कार्य को पूरी तेजी से संचालित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी व अन्य अधिकारी उपस्थिति थे।
विज्ञापन


किसानों को बिना दिक्कत दिलाएं खाद
सीएम ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को खाद बिना दिक्कत के मिले। उन्होंने खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर की नवीन इकाइयों तथा पूर्व स्थापित इकाइयों के सुदृढ़ीकरण के लिए बैंकों से समन्वय बनाकर अधिक से अधिक इकाइयों के लिए ऋण की व्यवस्था की जाए।

सीवीओ करें गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने जिलों के गो-आश्रय स्थलों का निरीक्षण करें। गोवंश के लिए चारे की अच्छी व्यवस्था के साथ ही, उनके स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया जाए। पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस कार्य की मॉनिटरिंग करें। उन्होंने न्याय पंचायत स्तर पर जनसुनवाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बाढ़ राहत कार्यों को पूरी तेजी से संचालित करें
सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों को प्रभावित लोगों के लिए राहत कार्य पूरी गति से संचालित किए जाएं। बाढ़ प्रभावितों को राशन किट उपलब्ध कराया जाए तथा उनके लिए चिकित्सा की समुचित व्यवस्था भी की जाए। बाढ़ से फसलों की क्षति का सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा दिया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि ग्राम प्रहरियों की तैनाती तथा फॉरेंसिक लैब की स्थापना की कार्य योजना तैयार हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें