फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम दफ्तर के अफसरों का फोन नहीं उठाते डीएम और कमिश्नर, सभी अफसरों से जवाब तलब

Mon, 15 Mar 2021 01:57 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : social media
विज्ञापन
प्रदेश के कई मंडलों के आयुक्त और जिलाधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय तक के फोन नहीं उठाते हैं। शनिवार को मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों के सीयूजी नंबर पर फील्ड के जिम्मेदार अफसरों की यह कार्यशैली एक बार फिर सामने आई है। ऐसे सभी अफसरों से रविवार को स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फील्ड के अधिकारियों को सख्त निर्देश हैं कि वे सीयूजी फोन खुद उठाएं। मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को समय-समय पर सीयूजी नंबर पर फोन कर निर्देशों के पालन की जानकारी करने के भी निर्देश हैं।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने शनिवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों के डीएम व 18 मंडलों के आयुक्तों के सीयूजी नंबर पर फोन किया। अवध व रुहेलखंड के एक-एक मंडल तथा पूर्वांचल के दो मंडलों के आयुक्त ने सीयूजी फोन स्वयं नहीं उठाया। इसी तरह करीब दो दर्जन जिलों के डीएम ने फोन रिसीव नहीं किया। कुछेक स्थानों पर पीआरओ ने फोन उठाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें