फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को धमकी: ठेकेदारी दो वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहो

Sun, 21 Feb 2016 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी में डीएम अजय यादव व कमिश्नर फैजाबाद एसपी मिश्रा के मोबाइल पर एक युवक ने मैसेज भेज ठेकेदारी का काम देने या फिर नतीजा भुगतने की धमकी दी है। दोनों अफसरों के पास इस तरह के मैसेज पहुंचते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पर पुलिस ने मैसेज भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मोबाइल की कई दुकानों पर छापेमारी भी की लेकिन अभी तक ऐसे किसी युवक का पता नहीं लग सका है। एसपी का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

डीएम अजय यादव व कमिश्नर फैजाबाद एसपी मिश्रा के सीयूजी मोबाइल नंबर पर एक युवक द्वारा धमकी भरे मैसेज भेजे गए हैं। मैसेज भेजने वाले ने डीएम व कमिश्नर से ठेकेदारी से संबंधित काम देने की बात कही है और ऐसा न करने पर अफसरों के साथ कुछ गलत करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मैसेज के बाद क‌िया फोन बंद

एसपी के अनुसार मैसेज भेजने वाले युवक ने डीएम व कमिश्नर से फोन पर अपशब्द भी कहे हैं। मामले की जानकारी के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने फोन नंबर को सर्विलांस के जरिये ट्रैस करने का प्रयास किया लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। बताते हैं कि मैसेज भेजने के बाद युवक ने फोन बंद कर लिया है। पुलिस ने मोबाइल की कई दुकानों पर छापेमारी कर सिम बेंचने व खरीदने वालों की जांच भी शुरू की है।

‘डीएम व कमिश्नर के सीयूजी मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति ने उल्टा सीधा मैसेज भेजा है। लगता है कि यह काम किसी सिरफिरे के द्वारा किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल करने के साथ ही इस काम को करने वाले का पता लगाया जा रहा है।’
-अब्दुल हमीद, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें