फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: डीएलएड की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, कमरे में दुपट्टे से लटकता मिला शव

Sat, 02 Sep 2023 03:07 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या के हैदरगंज थाना क्षेत्र में डीएलएड की एक छात्रा ने सुबह खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले के बीकापुर के हैदरगंज थाना क्षेत्र के बोदहरी निवासी 21 वर्षीय बीटीसी द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति पुत्री राम तीरथ यादव का शव शनिवार दोपहर घर में कमरे के भीतर दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। कमरा अंदर से बंद था।

विज्ञापन


जानकारी होने पर परिजनों द्वारा छात्र को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। जांच पड़ताल के बाद इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर अनुराग गुप्ता ने मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जाती है।

ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर पर आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख मांगे, विवाद में युवक को धकेलने से मौत; शहर में हुए कई अपराध
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद बीकापुर कोतवाली पुलिस के अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश तिवारी भी अस्पताल पहुंचे तथा मृतक के पिता से घटनाक्रम की जानकारी ली तथा पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम भेजे जाने की कार्रवाई शुरू की गई। छात्रा की संदिग्ध मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता राम तीरथ यादव ने बताया कि मृतका विनायक महाविद्यालय खजुरहट में डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इस समय प्रशिक्षण चल रहा था। वह शनिवार सुबह नाश्ता करने के बाद कमरे में चली गई और कमरा अंदर से बंद करके फांसी लगा ली।

जानकारी होने पर कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे अस्पताल ले जाया गया। मृतका पांच भाई और दो बहनों में पांचवें नंबर पर थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर राजेश तिवारी ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें