फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कर्मचारियों से वसूली कर नुकसान की भरपाई कर रहीं डीएल एजेंसियां, हर महीने करीब 30 लाख का हो रहा लॉस

Sun, 28 Jun 2026 08:36 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में डीएल एजेंसियां कर्मचारियों से वसूली करके नुकसान की भरपाई कर रही हैं। हर महीने करीब 30 लाख का लॉस हो रहा है। 45 रुपये प्रति डीएल बनाने के मिल रहे हैं। जबकि, 60 रुपये खर्च होने का कंपनी का दावा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाली एजेंसियों को प्रतिमाह करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्हें प्रति कार्ड 45 रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि प्रिंटिंग व डिलीवरी आदि में खर्च करीब 60 रुपये का आ रहा है। पिछले सात महीने में एजेंसियों ने 2.10 करोड़ रुपये का नुकसान उठाया है। 

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि प्राइवेटकर्मियों से नियुक्ति व सैलरी के नाम पर वसूली के लिए डीएल एजेंसियां नुकसान को भी उठाने के लिए तैयार हैं। सिल्वर टच, रोजमार्टा, फोकाम, इन तीन एजेंसियों को प्रदेशभर में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने, प्रिंट करने व आवेदकों के घरों तक डिलीवर करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक एजेंसी 70 हजार के आसपास डीएल बनाती है। 

खास बात यह है कि एजेंसियों को प्रत्येक कार्ड पर 15 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। नुकसान की भरपाई के लिए प्राइवेटकर्मियों की नियुक्ति पर तीन से चार लाख रुपये वसूले गए। उनसे सैलरी का पैसा भी एडवांस में लिया जा रहा है। पीड़ित प्राइवेटकर्मियों ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप से डीएल एजेंसियों का भ्रष्टाचार उजागर होगा।
विज्ञापन


ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए न्यूनतम पर टेंडर किया गया था। 45 रुपये प्रति कार्ड मिल रहा है। हालांकि खर्च अधिक हो रहा है। धनराशि बढ़ाने को लेकर परिवहन आयुक्त से जल्द ही मुलाकात की जाएगी। -निलय रॉय, फोकाम लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें