भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने चुनाव कार्यक्रमों के एलान का स्वागत करने के साथ ही डीजीपी जावीद अहमद सहित चुनाव को प्रभावित करने की आशंका वाले सभी अधिकारियों को तत्काल हटाने की मांग की है।
मौर्य पांच व छह जनवरी को दिल्ली में होने वाली भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने गए हैं। वहां से उन्होंने फोन पर कहा कि भाजपा चुनाव कार्यक्रमों का स्वागत करती है, लेकिन स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग को उन सभी अधिकारियों को तत्काल हटाना चाहिए जिन्हें सपा सरकार ने चुनाव को प्रभावित करने के लिए तैनात किया है।
प्रदेश में बड़ी संख्या में अधिकारी सपा के एजेंट के रूप में काम रहे हैं। इनमें थानेदार, तहसीलदार, डीएम, एसपी, एसएसपी, डीआईजी, आईजी व डीजीपी तक शामिल हैं।