फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली का तोहफा: यूपी के 1.54 करोड़ लोगों को भेजे जाएंगे 660 रुपये, कैबिनेट से जल्द पास होगा प्रस्ताव

Thu, 19 Oct 2023 06:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लाभार्थियों के बैंक खाते आधार से जैसे-जैसे जुड़ते जाएंगे, वैसे-वैसे उन्हें भी योजना का लाभ मिलता जाएगा। सभी लाभार्थियों को एक बार लाभ देने पर राज्य सरकार के खजाने पर करीब 1200 करोड़ रुपये का व्यय भार आएगा।
विज्ञापन
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीवाली पर मुफ्त सिलिंडर के लिए शीघ्र ही कैबिनेट प्रस्ताव लाया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य सरकार हर लाभार्थी के खाते में 660 रुपये भेजेगी, जबकि 300 रुपये केंद्र सरकार से बतौर सब्सिडी मिलता है।

विज्ञापन


प्रदेश में वर्तमान में उज्ज्वला योजना के 1.75 करोड़ लाभार्थी हैं। इनमें से 1.54 लाभार्थियों के खाते आधार प्रमाणित हैं, जिनमें केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी पहले से ही जा रही है। पहले चरण में आधार प्रमाणित खातों में ही योजना की राशि भेजी जाएगी। 

शेष लाभार्थियों के बैंक खाते आधार से जैसे-जैसे जुड़ते जाएंगे, वैसे-वैसे उन्हें भी योजना का लाभ मिलता जाएगा। सभी लाभार्थियों को एक बार लाभ देने पर राज्य सरकार के खजाने पर करीब 1200 करोड़ रुपये का व्यय भार आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें