फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी में दिव्यांग भी उतरेंगे सड़क पर... इन मांगों को लेकर आंदोलन का एलान; बोले- अब तक मिला सिर्फ आश्वासन

Sun, 14 Sep 2025 09:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में दिव्यांगजन भी सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का एलान किया है। कहा कि अब तक सरकार की तरफ से सिर्फ आश्वासन मिला है। 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते दिव्यांग। (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में दिव्यांग पेंशन पांच हजार रुपये करने, नौकरियों में आरक्षण कोटा पूरा कराने समेत कई मांगों के लिए दिव्यांग सोमवार से आंदोलन के पहले चरण का आगाज करेंगे। इसमें प्रदेश के सभी जिलों में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन


दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेंद्र कुमार ने आंदोलन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के दिव्यांग संगठन लेखपाल, मुख्य सेविका अभ्यर्थियों को नौकरी दिलाने, नौकरी रोजगार स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा रोटी कपड़ा और मकान की सौ फीसदी गारंटी समेत 27 सूत्रीय मांगों को लेकर काफी समय से आंदोलन कर रहा है। 

मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करेंगे

उन्होंने कहा कि सरकार के आश्वासन के बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया। उन्होंने बताया कि पहले चरण में जिलों में जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा। दूसरे चरण में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित करेंगे। इसके बावजूद अगर मांगे पूरी नही हुईं तो तीसरे चरण में मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें