आईएएस से इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल अब सियासी अखाड़े में उतरेंगी। एक्स पर एक वीडियो जारी करके उन्होंने इसका एलान किया। वह यूपी में ही सक्रिय रहेंगी। कहा कि फिलहाल किसी राजनीतिक दल में शामिल होने की योजना नहीं है। आगे पढ़ें विस्तार से...
भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने अगले कदम का खुलासा कर दिया है। उन्होंने राजनीति में सक्रिय होने का फैसला किया है। हालांकि, फिलहाल वह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगी।
उनका कहना है कि वह उत्तर प्रदेश में ही सक्रिय रहेंगी। जनता के साथ मिलकर आगे की राह तय करेंगी। एक्स पर एक वीडियो जारी करके उन्होंने न सिर्फ यह जानकरी साझा की, बल्कि, सरकार और नौकरशाही पर भी सवाल उठाए।