फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रसव का डेटा फीड न करने पर मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसका समाधान प्राथमिकता पर होना चाहिए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पतालों से आने वाले क्लेम का भुगतान निर्धारित समयावधि में कराया जाए। ये निर्देश सोमवार को आयुष्मान कार्ड व संस्थागत प्रसव में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने निजी चिकित्सालयों में प्रसव से संबंधित डेटा की खराब प्रगति मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि सभी निजी अस्पतालों के जरिये एचआईएमएस पोर्टल पर डेटा अपलोड कराई जाए। अगर फीडिंग में निजी केंद्र लापरवाही करते हैं, तो कार्रवाई करें। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि लोग अपने स्मार्टफोन पर एप के जरिये आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। योजना अंतर्गत सूचीबद्ध चिकित्सालय की संख्या के आधार पर लखनऊ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिले के सूचीबद्ध चिकित्सालय को सर्वाधिक धनराशि का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर सीईओ सांची अर्चना वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन, अपर निदेशक स्वास्थ्य, मुख्य चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें