फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वागत जुलूस के लिए शहीद पथ से जुड़े छह मार्गों पर आज डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के आगमन को लेकर दिलकुशा व शहीद पथ से जुड़े छह मार्गों पर डायवर्जन जारी किया गया है। सोमवार सुबह 9 बजे होने वाले कार्यक्रम के लिए सुबह 7 बजे से ही डायवर्जन लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

- दिलकुशा तिराहा रेलवे क्राॅसिंग से पायनियर तिराहे से सामान्य यातायात पिपराघाट गोल चक्कर तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। इसे दिलकुशा चौराहे से अर्जुनगंज बाजार की ओर भेजा जाएगा।- पिपराघाट गोल चक्कर तिराहा से जी-20 तिराहा शहीद पथ की ओर जाने वाले वाहन पायनियर तिराहा, दिलकुशा चौराहा से अर्जुनगंज बाजार होते हुए जाएंगे।

- जी-20 तिराहा शहीद पथ से पिपराघाट गोल चक्कर तिराहा या गोमतीनगर की ओर जाने वाले वाहन हुसाड़िया जीवन प्लाजा, शहीद पथ होते हुए जाएंगे।

- जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नं-7 से कावेरी अपार्टमेंट तिराहा, डीपीएस स्कूल तिराहे की ओर जाने वाले वाहन जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नं-1, 2 की तरफ से दयाल पैराडाइज चौराहा होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन


- शहीद पथ सर्विस रोड से हेल्थ सिटी विस्तार चौराहा की ओर से डीपीएस जाने वाले वाहन यातायात हेल्थ सिटी विस्तार हाॅस्पिटल के सामने से होते हुए मैकूलाल तिराहे से दाहिने शहीद पथ सर्विस रोड होकर जाएंगे।
विज्ञापन


- मैकूलाल तिराहा से गोमतीनगर विस्तार थाने की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें