लखनऊ। राजधानी के मोहल्लों और कॉलोनियों में गणेश उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। महोत्सव समितियां अपने आयोजनों को अंतिम रूप देने में जी-जान से लगी हैं। गणेशोत्सव की शुरूआत 27 अगस्त से हो रही है। हमारे बप्पा कॉलम में शहर के गणेश पंडाल और वहां के खास आयोजनों से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी ताकि आप अपनी सुविधानुसार इसमें शिरकत कर सकें। इसी कड़ी में आज पढि़ये निशातगंज की पेपरमिल कॉलोनी में होने वाले आयोजन के बारे में :
यहां अक्षयवर मल्ला पार्क में दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग बनाया जा रहा है। इस 52.5 फीट ऊंचे शिवलिंग में 12 फीट के गजानन विराजेंगे। कोलकाता के कारीगर काले वस्त्र, बांस और बल्ली से वॉटरप्रूफ पंडाल बना रहे हैं। अक्षय समिति के आयोजक प्रतीक सिन्हा ने बताया कि गिनीज बुक रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए एंट्री भेजी गई है। 27 अगस्त को बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाएगी। दावा है कि यह शहर की सबसे ऊंची मूर्ति होगी। इसे कच्ची मिट्टी से बनाया जा रहा है। 51 थाल से आरती की जाएगी।
रोजाना मोहल्ले के किसी एक घर से आएगा 56 भोग
उत्सव के लिए महिला दल बनाया गया है। इसकी सदस्य प्रिया सिन्हा ने बताया कि उत्सव को भव्य बनाने में 15 साल से 20 से अधिक महिलाएं काम कर रही हैं। बप्पा को लगाने वाला छप्पन भोग महिलाएं बनाती हैं। रोजाना मोहल्ले के किसी एक घर से 56 भोग बनाया जाएगा।
शिवलिंग के आकार का बन रहा पंडाल। - संवाद