वेदम वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
वेदम वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सीतापुर रोड परिसर की भव्य शुरुआत
रविवार को लखनऊ रोड स्थित परिसर के भव्य आगाज के बाद सोमवार 31 मार्च को वेदम वर्ल्ड स्कूल के सीतापुर रोड स्थित परिसर का भी भव्य शुभारंभ होगा। समारोह में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन के बाद छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। साथ ही उत्कृष्ट शिक्षा और समग्र विकास के स्कूल के दृष्टिकोण को रेखांकित करने वाले उद्बोधन होंगे। यह भी बताया जाएगा कि किस तरह वेदम वर्ल्ड स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं और नवाचार से भरी शिक्षण पद्धति को अपनाते हुए भविष्य की पीढ़ियों को सशक्त बनाने के मिशन पर काम कर रहा है। सोमवार शाम चार बजे से होने वाले इस समारोह में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है।
वेदम वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
वेदम वर्ल्ड स्कूल के बारे में
वेदम वर्ल्ड स्कूल देश के सबसे अग्रणी और प्रतिष्ठित मीडिया समूह अमर उजाला की एक पहल है ताकि शैक्षिणक और खेल गतिविधियों पर समान रूप से ध्यान देते हुए नई पीढ़ी को उत्कृष्ट और विश्व स्तरीय शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराया जा सके। वेदम वर्ल्ड स्कूल के लखनऊ में अब दो कैंपस हैं। एक कैंपस अयोध्या जी रोड पर स्थित है, जबकि दूसरा कैंपस सीतापुर रोड पर है। स्कूल में छात्रावास और अत्याधुनिक स्पोर्ट्स फैसिलिटी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी, जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
अधिक जानकारी के लिए वेदम वर्ल्ड स्कूल की वेबसाइट पर विजिट करें:
https://vedamworldschool.com/