फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के तीन और जिलाध्यक्ष घोषित, एक महासचिव भी मनोनीत

Sat, 13 Oct 2018 01:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल यादव
विज्ञापन
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव ने संगठन का विस्तार करते हुए शनिवार को तीन जिलों/महानगरों का अध्यक्ष और एक महासचिव नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


इसमें मलखान सिंह यादव को बरेली जिला का अध्यक्ष, डॉ. खालिद अंसारी को बरेली महानगर का अध्यक्ष, महताब आलम को कानपुर महानगर और सैय्यद शकील अहमद को सहारनपुर जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं, अशोक यादव को बरेली महानगर का महासचिव बनाया गया है। 

मालूम हो कि कुछ दिनों पहले भी शिवपाल यादव ने मोर्चा के 30 जिलाध्यक्षों का एलान किया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

शिवपाल को मिली जेड प्लस सुरक्षा

वहीं, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शिवपाल सिंह यादव पर एक और मेहरबानी की है। उन्हें आलीशान बंगला अलॉट करने के बाद जेड प्लस सुरक्षा देने की भी मंजूरी दे दी है।इसके पहले शुक्रवार को शिवपाल को 6, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित बंगला आवंटित किया गया। यह बंगला पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नाम पर रह चुका है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसे खाली कराया गया था।

पिछले महीने शिवपाल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच हुई मुलाकात के बाद सरकार ने शिवपाल के करीबी रिश्तेदार आईएएस अधिकारी अजय यादव की प्रतिनिुयक्ति अवधि बढ़ाने को मंजूरी दे दी। तभी शिवपाल और सरकार के बीच नजदीकी बढ़ने की बात कही जाने लगी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें