फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठीं जिला पंचायत अध्यक्ष

Mon, 08 Jul 2024 04:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को ऊंचाहार कोतवाली में धरने पर बैठी जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी।
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कोतवाली में धरने पर बैठ गईं। उन्होंने पुलिस पर क्षेत्र में नशे का कारोबार को बढ़ावा देने व कोतवाली प्रभारी पर फरियादियों से अभद्रता करने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली प्रभारी को हटाए जाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने काफी देर तक मान-मनौव्वल की और और कार्यशैली में बदलाव लाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह शांत हुई।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी रविवार को कोतवाली पहुंची और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गईं। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि फरियादियों से कोतवाली प्रभारी अभद्रता करते हैं। पुलिस एनटीपीसी परियोजना में काम करने वाले मजदूरों के गेटपास में रिपोर्ट लगाने के लिए प्रति मजदूर 500 रुपये की वसूली करती है। क्षेत्र में नशे के तस्करों को संरक्षण दिया जा रहा है। युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कंदरावां गांव में अंबेडकर प्रतिमा को तोड़ने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया। धरने पर बैठीं जिला पंचायत अध्यक्ष को मनाने के लिए कोतवाल अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हें पुलिस की कार्यशैली में बदलाव लाने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी देकर अपना धरना खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें