रायबरेली में रविवार को आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ की आयोजित जिला कार्यक
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज में हुई। जिसमें गत 22 जून को लखनऊ में हुए प्रदेश सम्मेलन में पारित 14 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि शिक्षकों की मांगों के संबंध में 25 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
मंडलीय मंत्री जगजीवन प्रसाद शुक्ल और जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 25 जुलाई को होने वाले धरना-प्रदर्शन में जिलेभर के शिक्षक भाग लेंगे। जिला मंत्री शैलेश कुमार बाजपेयी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी व उपाध्यक्ष अंजनी कुमार शर्मा ने प्रदेश सम्मेलन में पारित प्रस्तावों से अवगत कराया। पदाधिकारियों ने शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने और तदर्थ शिक्षकों की बहाली पर खुशी जताई। साथ ही मांग उठाई कि तदर्थ शिक्षकों को पूर्ण वेतन पर बहाल किया जाए। इस मौके पर राम विनोद तिवारी, उमाशंकर त्रिपाठी, विपिन कुशवाहा, प्रदीप कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, आनंद पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, आदित्य पटेल, विमल शंकर मिश्र, रामू यादव, रोहित कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।