फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य दीपक तिवारी का कोरोना से निधन

Tue, 15 Sep 2020 11:20 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य दीपक तिवारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अंबेडकरनगर के भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य दीपक तिवारी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वह कोरोना से पीड़ित थे। दीपक भीटी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे।

विज्ञापन


36 वर्षीय दीपक ने 2 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना की जांच करवाई थी। कोरोना संक्रमण के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज सददपुर में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार सुबह बीमारी से उनका निधन हो गया। दीपक भीटी तहसील के पहुंती गांव के निवासी थे।

वह अपने पीछे अपनी पत्नी, एक बेटी व एक बेटे को छोड़ गए हैं। निधन की खबर फैलते ही शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लग गया। जिले के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अंबेडकरनगर में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 24 पहुंच गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें