श्रावस्ती। जिला पंचायत के वार्ड नंबर 16 के सदस्य व भाजपा नेता देव प्रताप सिंह को एक धमकी भरा पत्र मिला है। इसमें उन्हें नेतागिरी कम करने, अन्यथा जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले में जिला पंचायत सदस्य की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम परेवपुर निवासी देव प्रताप सिंह श्रावस्ती के वार्ड नंबर 16 से जिला पंचायत सदस्य हैं। जिन्हें 30 दिसंबर को दोपहर 12 बजे डाक के जरिए रजिस्ट्री मिली। इसमें उन्हें नेतागिरी कम करने, अन्यथा जान से मारने व उड़ाने की धमकी दी गई है। यह पत्र उन्हें अहमदाबाद से किसी अज्ञात ने भेजा है।
मामले में जिला पंचायत सदस्य देव प्रताप सिंह की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक गिलौला महिमा नाथ उपाध्याय का कहना है कि धमकी देने वाले का नाम पता अज्ञात है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।