फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज और रायबरेली-अमेठी के डीएम व एसपी ने जिला कारागार का लिया जायजा, जेल अफसर फोन...

Mon, 28 Sep 2020 01:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
जिला जेल में छापा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिला जज अब्दुल शाहिद के साथ सोमवार को रायबरेली-अमेठी जिले के डीएम व एसपी ने जिला कारागार का जायजा लिया। इस दौरान जेल की सुरक्षा पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। बंदियों और कैदियों की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कहा गया। सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कोरोना के चलते परिवार वालों की बंदियों से मुलाकात बंद हैं। जिला जज और डीएम व एसपी ने जेल अफसरों से फोन से बंदियों की उनके घर वालों से बात कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला जज अब्दुल शाहिद के साथ रायबरेली के डीएम वैभव श्रीवास्तव, अमेठी के डीएम अरुण कुमार, रायबरेली जिले के एसपी श्लोक कुमार और अमेठी जिले के एसपी दिनेश सिंह सोमवार को अचानक जिला कारागार पहुंचे तो हड़कंप मच गया। सभी ने संयुक्त रूप से महिला-पुरुष बंदी गृह का निरीक्षण किया। अमेठी में जिला कारागार न होने के कारण तहसील तिलोई के जायस, फुरसतगंज, मोहनगंज व शिवरतनगंज थाने के अपराधियों को भी रायबरेली जेल भेजा जाता है। चिकित्सालय में भर्ती बंदियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली एवं उनके समुचित उपचार के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए।

जिला जज व डीएम-एसपी ने बैरकों में कैदियों के सामान एवं बिस्तरों की तलाशी ली। बैरकों में नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के लिए जेल अधीक्षक ज्ञान प्रकाश को निर्देशित किया। इस दौरान बंदियों और कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बंदियों ने परिवार वालों से मुलाकात करने की समस्या बताई। इस पर अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देश पर कोविड-19 के दृष्टिगत मुलाकात बंद है। उन्होंने फोन के माध्यम से बंदियों के घरवालों से बात कराने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए। जिला जज ने अधिकारियों के साथ कारागार की रसोई घर का निरीक्षण किया और कहा कि साफ-सफाई के साथ गुणवत्ता युक्त भोजन बनाया जाए। कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें