फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पुलिस लिस्ट में जिला बदर... वास्तव में साथियों के साथ मिलकर कर रहा था ताबड़तोड़ चोरी; ऐसे हुआ खुलासा

Mon, 20 Jan 2025 02:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पुलिस लिस्ट में जिला बदर अपराधी वास्तव में साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ चोरी कर रहा था।   ऐसे हुआ खुलासा
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में जिला बदर अपराधी ताबड़तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया तो यह खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस-प्रशासन की सक्रियता पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। 

विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी शिव चौरसिया सितंबर में छह माह के लिए जिला बदर किया गया था। यह अपने चार साथियों के साथ मिलकर शहर में चोरी कर रहा था। पारा पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने दो दुकानों में चोरी की बात कबूली है।

दो दिन पहले चोरी कर ले गए सामान

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मर्दन खेड़ा निवासी नरेश चंद्र मिश्रा की राजाजीपुरम के पीतांबर खेड़ा में मानसी इंटरप्राइजेज के नाम से और पीतांबर खेड़ा निवासी मुरारी लाल की राजपूत इंटरप्राइजेज के नाम से हार्डवेयर की दुकान से चोर नकदी व अन्य सामान दो दिन पहले चोरी कर ले गए थे। 

शनिवार रात पुलिस ने पांच आरोपियों हंसखेड़ा के सनी रावत, बीबी खेड़ा के सुमित यादव, सदरौना कॉलोनी के शिवा चौरसिया उर्फ जान, पीतांबर खेड़ा के करन सिंह उर्फ बउवा और उन्नाव के करवाल ताल बेहटा मुजावर निवासी विशाल रावत को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी किए गए 20 हजार रुपये और कुछ सामान मिला है। 

इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं मुकदमे

सनी के खिलाफ कृष्णानगर, सरोजनीनगर और पारा थाने में 12, सुमित यादव के खिलाफ अलीगंज व पारा थाने में आठ मुकदमे, शिवा के खिलाफ पारा थाने में 10 मुकदमे, विशाल रावत के खिलाफ तालकटोरा और पारा थाने में पांच और आरोपी करन सिंह के खिलाफ पारा थाने में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें